मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं संपन्न होंगी। 16 जनवरी से ये परीक्षाएं शुरू होंगी। डीआईओएस सतीश कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58644 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षा होनी है। ये परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। प्री-बोर्ड परीक्षा से जुड़ी स्कीम भी जारी की गई है। 16 जनवरी से प्री-बोर्ड की परीक्षा 24 जनवरी तक संपन्न होंगी। ये परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक होंगी। डीआईओएस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.