मुंगेर, जनवरी 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। भीमबांध परिस्थितिकीय पर्यटन कैंपस परिसर में स्वीकृत निर्माण कार्य प्रारंभ होने के कारण प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं कार्य की सुचारु प्रगति को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत दिनांक 16 जनवरी से अगले आदेश तक भीमबांध परिस्थितिकीय पर्यटन व जन सुविधा केंद्र कैंपस को सभी पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। वन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पर्यटकों की आवाजाही से संभावित जोखिम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुण्डा स्थान नाका एवं सोनरवा नाका को अगले आदेश तक संचालित रखा जाएगा, ताकि वैकल्पिक मार्गों और आवश्यक व्यवस्थाओं में कोई बाधा न आए। वन के क्षेत्रीय पदाधिकारी रा...