जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साकार होने जा रही है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित 'साइंस बस' को विश्वविद्यालय परिसर में 16 जनवरी 2026 से तैनात किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय में एक महीने तक रहेगी। इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों, मॉडलों तथा नवीन तकनीकी नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से जारी निर्देशों के अनुसार, साइंस बस का संचालन पर्स परियोजना के अंतर्गत पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। परिषद द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान अधिकतम संख्या में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.