कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। मदरसा जामिया अशराफुल बनात निस्वा गद्दियाना में 10वीं बार सालाना अहले बैत कॉन्फ्रेंस व जश्न रिदाए फ़ज़ीलत व क़िराअत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने कहा कि अहले बैत का मक़ाम व मरतबा निहायत ही बुलंद व बाला है और उनका एहतराम व इकराम हर मोमिन पर ज़रूरी है। आलिमा फाजिला सुगरा बीबी अशरफी औरआलिमा इकरा मुमताज अमजदी ने भी बयान किया। इस अवसर पर 16 तालिबात (छात्राओं) को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। आलमीन फ़ातिमा ने जलसे की शुरुआत की। सालेहा तस्नीम सिद्दीकी और उरूज फ़ातिमा ने मेहमानों का इस्तकबाल किया। मौलाना हाशिम अशरफी ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और तरक़्की के लिए दुआ फरमाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.