महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल के त्रिवेणी धाम स्नान करने गए सरहदी कस्बा ठूठीबारी के चर्चित लोहा व्यवसायी राम लखन अग्रहरि उर्फ लोहिया सेठ का शव रविवार को नारायणी नदी में मिला। गंडक नदी के बाल्मीकिनगर बैराज के पास व्यवसायी का चप्पल मिलने के बाद आत्महत्या का अंदेशा देख नेपाल पुलिस व एसएसबी ने गोताखोरों के माध्यम से शनिवार से ही सर्च आपरेशन चलाया था। बैराज से 12 किमी दूर नारायणी नदी में ठाड़ी घाट के 16 नंबर ठोकर से शव बरामद कर नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवलपरासी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। भारतीय सीमा में व्यापारी का शव मिलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। चंदन नदी घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। ठूठीबारी कस्बे के राम लखन अग्रहरि लोहा व्यवसाय से जुड़े थे। कस्बे में उनकी प्रसिद्धि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.