रुडकी, अगस्त 5 -- कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब पचास हजार की आबादी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के सामने पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। पानी की टंकी से सप्लाई न होने के कारण कस्बेवासियों के जरूरी काम भी नहीं हो पाए। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम भक्तोंवाली, खड़खड़ी, डेलना, खजूरी, मानकपुर आदमपुर, शाबतवाली, लोधीवाला, कुशालीपुर, शीतलपुर आदि गांव के लगभग पचास हजार लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं होने से उसकी मार झेलनी पड़ी। बिट्टू चौधरी, चौधरी बिरम सिंह, आजाद सिंह, अरविंद कुमार, राम कुमार, जमशेद अली आदि का कहना है कि सोमवार रात करीब 12 बजे आपूर्ति बंद हो गई थी। जो मंगलवार शाम चार बजे के बाद ही बहाल हो पाई। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतारू है। आपूर्ति किस कारण से नहीं ...