गिरडीह, सितम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के गांधी चौक के पास नाला में बहे ढाई साल के मासूम अंकुश ठाकुर का 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को शव बरामद कर लिया गया। नाला की तेज धार ने मासूम अंकुश की मासूमियत निगल ली। घटनास्थल से लगभग सवा किमी की दूरी पर गिरिडीह रेलवे स्टेशन के निकट पानी फल खेत से बरामद हुआ है। अंकुश का शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद से मासूम अंकुश के लिए पूरा गिरिडीह खड़ा था। शनिवार शाम घटना के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन रात लगभग दो बजे तक चला। सुबह सात बजे पुन: रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बीच गांधी चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक के नाले के स्लैब को तोड़ दिया गया या स्लैब हटाकर अंकुश की खोज की गई। डीसी रामनिवास यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और दुख: व्यक्त किया। एसडीओ सदर श्रीकांत...