गोरखपुर, नवम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता रुस्तमपुर के आजाद चौक के पास गुरुवार देर रात गिरे दोनों बिजली के खम्भों को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुरुस्त किया गया। इससे करीब 50 घरों में रात 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की समस्या बनी रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। रुस्तमपुर उपकेंद्र के अंतर्गत आजाद चौक स्थित चिलमापुर पानी टंकी के पास दो दिन पहले लगाए गए दो पीसीसी बिजली के खम्भे गुरुवार रात लगभग 10 बजे अचानक टूट कर धराशाई हो गए। इस कारण लगभग 50 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई थी। सूचना पर बिजली कर्मियों ने सड़क पर गिरे पोल को हाइड्रा से हटा दिया। लेकिन बिजली बहाल नहीं हो सकी। सुबह बिजली कर्मचारियों ने इसे ठीक करना शुरू किया। दोपहर दो बजे के बाद इस क्षेत्र में बिजली बहाल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान...