साहिबगंज, नवम्बर 2 -- साहिबगंज। जिले में फाइलेरिया के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 16 गांव के 11357 परिवारों के बीच नाईट ब्लड सर्वे करेगी। नाइट ब्लड सर्वे छह से 16 नंबवर तक चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। नाईट ब्लड सर्वे के दौरान लोगों का रात 8:30 बजे से 10 बजे रात तक खून का सैंपल लिया जाएगा। क्योंकि परजीवी रात में अधिक सक्रिय होते है। इससे माइक्रोफाइलेरिया का पता लगाया जा सकेगा। नाइट ब्लड सर्वे नौ प्रखंड के 10 सीएचसी व 16 एचएससी में किया जाएगा। नाइट ब्लड सर्वे सामाजिक व व्यक्तिगत वातावरण में किया जाएगा। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घर जाकर रात में खून का सैंपल संग्रह करेंगे। इसके लिए लोगों से सहयोग की अपील स्वास्थ्य विभाग ने किया है। 4...