मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मिर्जापुर। प्रदेश के रामपुर में 19 से 24 दिसंबर तक होने वाले सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन सिटी ब्लाक के भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर सोमवार को सीनियर पुरुष हॉकी का चयन किया गया। इस दौरान मंडल के भदोही और मिर्जापुर के हॉकी के खिलाड़ियों ने स्टीक से अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भदोही और मिर्जापुर को मिलाकर कुल 16 खिलाड़ियों को मंडल की टीम के लिए चयनित किया गया। इनमें भदोही के 10 और मिर्जापुर के छह खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा चार खिलड़ियों को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, कोच अनवर हुसैन आदि चयन समिति के सदस्य रहे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंडलीय टीम में शामिल खिलाड़िय...