अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़/कासगंज। कमिश्नर अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से कासगंज के कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अपर आयुक्त प्रशासन ने दी। 19 को होगी मंडलीय कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक अलीगढ़। मंडलीय कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक 19 दिसंबर कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में दोपहर तीन बजे से प्रस्तावित है। बैठक में कृषि उत्पादन एवं प्रसंस्करण से जुड़े प्रमुख विभागों कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा), गन्ना विभाग की कार्ययोजनाओं, प्रगति, क्रियान्वयन एवं समयबद्धता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.