महाराजगंज, जून 2 -- नौतनवा, महराजगंज,हिन्दुस्तान संवाद। वंदे भारत ट्रेन रविवार की सुबह गोरखपुर से 10 बजे चलकर 11 बजे नौतनवा रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में 16 कोच लगाए गए थे। इसका ट्रायल नौतनवा-गोरखपुर रूट पर होना था। ट्रेन के ट्रायल के दौरान तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए अधिकारी भी साथ मौजूद रहे। स्टेशन पर 2 घंटा ठहराव के बाद दोपहर 1 बजे लोको पायलट देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार भारती ट्रेन लेकर रवाना हुए। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी समर्थकों के साथ ट्रेन के लोको पायलट का जोरदार स्वागत किए। वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच के साथ संचालित हो रही थी। ट्रेन में अब 16 कोच में परिवर्तित किया गया है। रेल प्रशासन ने ट्रायल के लिए रविवार को गोरखपुर से नौतनवा रूट तय किया था। वंदे भारत को पटरी पर दौड़ाकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.