शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- जिले के समस्त विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र में संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निपुण आंकलन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लगभग 1700 छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि निपुण आंकलन परीक्षा का प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया था। वहां से प्रश्नपत्रों को सीधे सभी कस्तूरबा विद्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया, जिससे परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बीएसए सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.