आरा, फरवरी 14 -- पीरो, संवाद सूत्र करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पीरो में प्रखंड कार्यालय भवन बनेगा। इसका लेआउट शनिवार को किया गया। मौके पर मौजूद बीडीओ अशोक कुमार, सीओ लखेन्द्र कुमार और भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंशु प्रकाश की देखरेख में लेआउट का कार्य हुआ। जानकारी के अनुसार भवन निर्माण का कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा और प्रखंड के साथ-साथ अंचल कार्यालय और अन्य प्रखंड स्तरीय कार्यालय नये भवन में शिफ्ट हो जायेंगे। भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंशु प्रकाश ने बताया कि पहले चरण में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जायेगा और बाकी बची राशि से शेष कार्य के लिये अलग से निविदा निकाली जायेगी। अलग-अलग भवनों में चलते हैं प्रखंड स्तरीय कार्यालय पीरो प्रखंड कार्यालय के डेयरी भवन में, बाल विकास परियोजना कार्यालय मनरेगा भवन म...