बगहा, अगस्त 6 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी राजस्व हल्का में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महा अभियान चलेगा। इसके लिए स्थानीय प्रेक्षा गृह में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीएम धर्मेंद्र कुमार ने की। यह प्रशिक्षण सत्र राजस्व महाभियान की सफलता के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह निश्चित करना है कि राजस्व के सभी काम ठीक से और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। प्रशिक्षण के माध्यम से हम अधिकारियों को इस महाभियान की महत्ता और इसकी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझा रहे हैं। यही हमारी सफलता की कुंजी होगी। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है। इस महा अभियान की सफलता में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी अच्छे से कार्य करते आ रहे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.