कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में भूमि विवादों के स्थायी समाधान और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने की दिशा में बिहार विशेष सर्वेक्षण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कटिहार जिला के सभी 16 अंचलों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है, जिससे जमीन से जुड़े पुराने भ्रम और विवाद खत्म होने की उम्मीद जगी है। बन्दोबस्त कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, विशेष सर्वेक्षण के प्रथम चरण में कोढ़ा, फलका एवं कुर्सेला अंचलों को शामिल किया गया है। इन तीन अंचलों के कुल 178 राजस्व ग्रामों में से अब तक 139 राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का अंतिम प्रकाशन कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 39 राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन के अनुसार, अंतिम रूप से प्रकाशित खतियान पर रैयत...