मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- कांटी। पटना में गुरुवार को सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की बैठक में प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही शामिल हुए। बैठक में बिहार के विभिन्न जिलों से 15 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रमुख ने वित्त आयोग के प्रस्तावित अनुदान में पंचायत समिति का हिस्सा बढ़ाने की मांग की। साथ ही समय-समय राज्य व केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देश से पंचायतों की स्वायत्तता पर पड़ने वाले असर के बारे में वित्त आयोग के सदस्यों को अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.