बांका, मार्च 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा गुरुवार को पटना में हुई 16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में पांच नगर पंचायत, पांच नगर परिषद तथा पांच नगर निगम का चयन किया गया था जिसमें अमरपुर का भी नाम शामिल है। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अमरपुर नगर पंचायत की असुविधाओं को रखा। उन्होंने कहा नगर पंचायत में एक भी सरकारी कॉलेज, स्टेडियम, बच्चों के खेलने तथा लोगों के मार्निंग वॉक के लिए पार्क, छात्रों को पढ़ने के लिए पुस्तकालय, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, अच्छी सड़क एवं नाले की सुविधा तथा पीने के स्वच्छ पानी के मुद्दे को रखा। उन्होंने अधिकारियों से 16वें वित्त आयोग में नगर पंचायत को विकास राशि बढ़ाकर देने की मांग की ताकि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए सभी पोल पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.