मुरादाबाद, जून 8 -- मुरादाबाद। 158 विद्यालयों में जल्द ही बाल मैत्रिक फर्नीचर की आपूर्ति होगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही फर्नीचर क्रय के लिए समिति का गठन भी कर दिया गया है। डीएम अध्यक्ष व सीडीओ उपाध्यक्ष बनाई गईं हैं। समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री के अंतर्गत प्री-प्राइमरी के अनावर्तक मद के अंतर्गत वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत धनराशि से जनपद के 153 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों वाले प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालयों में बालमैत्रिक फर्नीचर खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर अब जनपद के 158 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों वाले प्राथमिक-कंपोजिट विद्यालयों में फर्नीचर की आपूर्ति को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। प्रति विद्यालय 25 हजार रुपये की दर से विद्यालयों में ये फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति भी गठित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.