मोतिहारी, फरवरी 1 -- संग्रामपुर, निसं। पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोइरगंवा नहर से 156 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। साथ ही एक चोरी का बाइक जब्त की गई है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि देशी शराब का खेप ले जाने के क्रम में एक कारोबारी शराब लदी बाइक को छोड़ कर भाग निकला। बाइक पर लदा 42 लीटर शराब बरामद कर बाइक को जब्त किया गया। जब बाइक की जांच की गई तो बाइक चोरी की निकली। वहीं कोइरगंवा नहर से 114 लीटर देशी शराब पकड़ा गया। शराब सेवन में दो गिरफ्तार : संग्रामपुर, निसं। पुलिस ने शराब सेवन के मामले में विभिन्न जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रग्राम गांव निवासी अमित कुमार व परसौना गांव के हरेंद्र राम को शराब सेवन में गिरप्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज...