बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे 156 घंटे के महा सफाई अभियान के तहत नगर पालिका टीम ने लोगों को जागरुक किया। इस दौरान टीम ने रात में सफाई अभियान चलाकर पुरानी जेल परिसर की गंदगी को साफ किया। नगर पालिका की ओर से 156 घंटे का महा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के पार्कों के साथ कुछ खाली पड़ी जमीन जैसे पुरानी जेल परिसर, मोती बाग, सरकारी स्कूलों के मैदान समेत अन्य स्थानों की सफाई की जा रही है। अभियान के तहत शुक्रवार को रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक शहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। जबकि शनिवार को लोगों को घर-घर जाकर सफाई के लिए जागरुक किया। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके फायदे के बारे में बताते हुए लोगों से घरों में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.