कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार सहित पूरे बिहार में जमीन की कीमतों को सरकारी स्तर पर बाजार दर के करीब लाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले के सभी 1547 राजस्व ग्रामों के सर्किल रेट (एमवीआर) के पुनरीक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विभागीय स्वीकृति मिलते ही नई दरें आगामी एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। इसके लागू होने के बाद जमीन निबंधन पर खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। जिला अवर निबंधन कार्यालय की टीम द्वारा नगरीय, उपनगरीय, आयोजन क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थल निरीक्षण और मूल्य सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार भूमि और संरचना दोनों की दरों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की जरूरत महसूस की गई है। इसी आधार पर जिला स्तर से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। जिला अवर निबंधक अज...