फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजपूताना पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड दीक्षा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुमन राठौर रहीं। उन्होंने इस अवसर पर 154 स्काउट एवं गाइड ने दीक्षा प्राप्त की। प्रबंधक संदीप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य हिरदेश सिंह के अलावा सुधीर कुशवाहा, अनुराग चतुर्वेदी, सीमा, महिमा सिंह, मोहम्मद अरशद, कोमल, देवेंद्र सिंह आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...