उन्नाव, जनवरी 7 -- पुरवा। राहत योजना के तीनों चरण में 80156 उपभोक्ताओ को लाभ मिलेगा। एक माह तक योजना में 15333 उपभोक्ताओ ने 11.45 करोड़ रुपए जमा किये। यह पहली बार है, जब इतना राजस्व एक माह के अंतराल में जमा हुआ है। एक्सईएन पुरवा ने बताया कि 2025-26 में आई राहत योजना के तहत कुल 80,156 उपभोक्ता हैं। यहां कुल 15,333 उपभोक्ताओं ने 11 करोड़ 45 लाख की राजस्व वसूली की गई है। वहीं अवशेष 44,823 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग द्वारा विद्युत संयोजन विच्छेदन व पीडी की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हालांकि उन्हें दूसरे और तीसरे चरण का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी के 1331 प्रकरणों में से अब तक कुल 135 मामलों में कुल 10.1 फीसद की राजस्व वसूली की गयी है। शेष बचे चोरी के बकाये 1196 मामलों के विरुद्ध प्रवर्तन दल के नेतृत्व में कार्यवाई...