बिजनौर, फरवरी 8 -- हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवरियों का आना जाना शुरू हो गया है। सड़कों पर रंग बिरंगे सजे कांवड़ आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। चारों ओर बम बोले बम के जय कारें गूंजने लगे हैं। ऐसा लगता है जैसे नगीना की धरती शिव मय हो गई है। इन सबके बीच हरिद्वार से 151 लीटर गंगा जल लेकर नगीना पहुंचा शिव भक्त लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बन गया। यह अकेला शिव भक्त पहली बार गंगा जल कलश कांवड़ लेकर निकला है। शिव भक्त की कलश कांवड़ का लगभग डेढ़ कुंतल वजन है। जिसे वह अपने कंधों पर लेकर जा रहा हैं। शिव भक्त गोलू अगोरी पुत्र राजेश कुमार सुरेश नगर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। जोकि हरिद्वार से गंगा जल कलश कांवड़ लेकर काशीपुर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। उनके साथ शिव भक्त मुकुल सैनी, तुषार सैनी, हिमांशु सैनी, गौतम सैनी, अश्वनी सैनी, गौरव सैनी, वं...