उरई, जनवरी 27 -- जालौन। नगर में प्रतिवर्ष चुनरी व कलश यात्रा निकाली जाती है। लगातार आठवीं बार मां नव दुर्गा नगर सेवा समिति द्वारा निकाली गई 151 मीटर लंबी चुनरी व 351 भव्य कलश यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कामांक्षा देवी मंदिर पहाड़पुरा पहुंची। भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ। साथ ही जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। गुप्त नवरात्र के समापन पर नगर में 151 मीटर लंबी चुनरी व 351 कलश यात्रा निकाली गई। नगर के व्यापारियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। बड़ी माता मंदिर से शुरू हुई चुनरी व कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरूष भक्त पहुंचे। डीजे पर बज रहे देवी गीतों की ध्वनि पर भक्त थिरकते हुए और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बड़ी माता, छोटी माता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.