अयोध्या, फरवरी 6 -- अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र के महात्मा गांधी वार्ड की भाजपा प्रत्याशी और मंडल उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी सिंह के संयोजन में अवधपुरी कॉलोनी फेस तीन आईटीआई के सामने अष्टभुजी मां के मंदिर पर दुरदूरिया पूजन आयोजित किया गया। इसमें 151 मातृशक्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूजन अर्चन हुआ और प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में रिंकी यादव, वंदना सिंह, सरिता तिवारी, रामा सिंह, पूनम उपाध्याय, सुमन कौशल, मिथिलेश तिवारी, सविता द्विवेदी, शोभा सिंह, सारिका व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...