सोनभद्र, फरवरी 14 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को 51वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतरक्षेत्रीय डिस्कॉम/परियोजना की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पावर सेक्टर के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य महाप्रबंधक ओबरा परियोजना आरके अग्रवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में ब्रिसवार तिवारी ओबरा प्रथम, सुनील कुमार ओबरा द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सत्येंद्र कुमार अनपरा प्रथम एवं आनंद यादव अनपरा द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में आनंद यादव अनपरा प्रथम एवं देवेंद्र त्यागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किय...