कोडरमा, दिसम्बर 16 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। डीसी के निर्देशानुसार नगर परिषद, झुमरीतिलैया द्वारा होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। नगर परिषद ने लगभग 1500 बड़े होल्डिंग टैक्स बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बावजूद निर्धारित समय के भीतर टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के बैंक खातों को फ्रीज किया जा रहा है। नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने शहरवासियों से अपील किया है कि वे समय पर होल्डिंग टैक्स का भुगतान सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिन होल्डिंगधारियों ने अब तक अपनी संपत्ति का आकलन नहीं कराया है, वे सात दिनों के भीतर संपत्ति का आकलन कराएं। जिन होल्डिंग धारकों ने अपने मकान का विस्तार या अपग्रेड किया है, वैसे होल्डिंग धारक अपने मकान का पुनर्मूल्यांकन आवश्य करवा लें। साथ हीं जो व्यावसायि...