गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 1500 फ्लैटों के 22 नवंबर 2021 को हुए लोकार्पण के बाद आवंटियों को कब्जा भी सौंप दिया था। लेकिन 64 माह बीत जाने के बाद भी यहां रहने वाले लोगों से जीडीए ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज नहीं कराया है। आवंटियों के अनुसार, प्रत्येक आवास के लिए ढाई लाख रुपये सरकार की ओर से और दो लाख रुपये आवंटी की ओर से निर्धारित किए गए थे। आवंटन के समय 50 हजार रुपये जमा कराने थे, जबकि शेष 1.50 लाख रुपये छह किस्तों में, प्रत्येक तीन महीने पर जमा करने थे। जनवरी 2022 तक किस्तों की समयसीमा पूरी हो गई थी। अधिकांश आवंटियों ने पूरी धनराशि जमा कर दी है। भुगतान पूर्ण होने के बावजूद 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है...