मुंगेर, नवम्बर 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर से नागपुर की कुल 1500 किमी पदयात्रा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता सोनू कुमार और रवि कुमार शनिवार को मुंगेर लौट आए। उन्होंने इस पदयात्रा की शुरुआत बीते 31 अक्टूबर से की थी, तथा 28 दिन पूरी की। इधर, पटना-दुमका इंटरसिटी ट्रेन से जमालपुर पहुंचने पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस बावत सोनू व रवि ने बताया कि ने बताया कि इस 1500 किमी कठिन पदयात्रा के दौरान, नागपुर स्थित संघ कार्यालय और अन्य पुण्य तथा प्रेरणादायी स्थलों से स्मृति के रूप में मिट्टी एकत्र किया। इसमें परम पूजनीय गुरु जी (श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी) के घर से, पूजनीय प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के घर से, बिहार के माउंटेन मैन श्री दशरथ मांझी जी के घर से लिया है। उन्...