प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से घटने पर लोग अब राहत शिविरों से घरों में लौटने लगे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले भी राहत महसूस कर रहे हैं। बाढ़ का पानी घटने के बाद बुधवार शाम तक 102 लोग शिविर छोड़कर जा चुके थे। गुरुवार सुबह 50 से अधिक लोगों ने शिविर छो़ड़ा। गंगा -यमुना का जलस्तर घटने के बाद 50 हजार लोगों को बाढ़ से राहत मिली है। एडीएम विनीता सिंह के मुताबिक अब बाढ़ प्रभावित शहर के मोहल्ले और गांवों की सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराना है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दोनों काम युद्ध स्तर पर करने के लिए कहा है। बुनियादी व्यवस्था को सुधारने के लिए मजिस्ट्रेटों को भ्रमणशील रहने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.