नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफके के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को लोग पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबर बुक करने की सुविधा है। परिवहन विभाग के अनुसार सीरीज के 150 से अधिक आकर्षक और अति आकर्षक नंबर बचे हैं, जिन्हें आधार मूल्य जमा करके बुक किया जा सकता है। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...