सिद्धार्थ, जनवरी 27 -- सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 544 के पास से दो बोरियों में रखी 150 शीशी नेपाली शराब के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहाना थानाक्षेत्र के दूल्हा खुर्द गांव निवासी अर्जुन पुत्र राम प्रहलाद यादव के रूप में हुई। एसएसबी ने आरोपित के साथ बरामद सामान को मोहाना पुलिस को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...