गोपालगंज, फरवरी 25 -- हथुआ। एक संवाददाता प्रखंड के चैनपुर हाता स्थित 150 वर्ष पुराने ऐतिहासिक सफेद रंग के शिवलिंग वाले शिवालय में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस ऐतिहासिक मंदिर के बारे में बताया जाता है कि एक बालदेव दास नामक पुजारी रहते थे,जो शिव की कृपा से लोगों के बीमारियों को दूर करते थे। शिव लिंग के प्रसाद से लोगों की कई बीमारियां दूर हो जाती थीं। जिसके चलते इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैल गयी। बाद में पुजारी की मृत्यु के बाद उनकी समाधि भी मंदिर परिसर में बनायी गयी। जिसके कारण लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी रही। मंदिर में स्थापित शिव लिंग सफेद रंग का है। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। शिवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि शिव की कृपा से उनकी मन्नतें भी पूरी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.