गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। संगम- गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के अंतर्गत रविवार को गोरखपुर क्लब सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप-सेवा केंद्र, अनुभूति भवन शाहपुर द्वारा किया गया। समारोह में लगभग 150 वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी ने बताया कि उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और पीढ़ियों के बीच सामंजस्य बढ़ाना है। मुख्य अतिथि के रूप में माउंट आबू से राजयोगी बीके डॉ ईवी स्वामीनाथन एवं कैप्टन शिवसिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ सत्या पांडेय, पद्मश्री डॉ रामचेत चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.