रांची, नवम्बर 16 -- रांची। झारखंड मुस्लिम युवा मंच और वार्ड 44, 45 व 49 के निवर्तमान पार्षद के सहयोग से राष्ट्रीय वयोश्री योजना आश्रा दिपिति की ओर से डोरंडा मनी टोली हजरत अली चौक के पास नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 150 वरिष्ठ नागरिकों की जांच की गई। इन लोगों के बीच एक महीने के अंदर व्हीलचेयर चेयर, कमर बेल्ट, स्टीक और कान की मशीन आदि दिया गया। मौके पर झारखंड मुस्लिम युवा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अय्यूबी, निवर्तमान पार्षद जमीला खातून, नसीम गद्दी, फिरोज आलम के अलावा रिजवान हुसैन, अविनाश कुमार, डॉ दानिश, जाहिद अंसारी, मो इमाम, गुलाम गौस अरशद समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...