वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। परमानंदपुर स्थित अग्रसेन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को रोटरी गंगा एवं रोटरी इलीट की ओर नेत्र परीक्षण शिविर लगा। आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से लगे से इस शिविर का शुभारंभ काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल तथा पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान 150 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इसमें मोतियाबिंद के 60 मरीज चिन्हित हुए। इस दौरान पांच वर्षीय बच्चे के लेंस प्रत्यारोपण का व्यय संजय अग्रवाल ने वहन करने की घोषणा की। इनका नि:शुल्क ऑपरेशन होगा। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...