मोतिहारी, जनवरी 2 -- पीपराकोठी। थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरकुरवा गांव से 50 लीटर स्प्रीट व 100 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक नन्दलाल पासवान एवं प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य भरद्वाज के नेतृत्व में पुलिस बल गश्ती पर निकला था। इसी दौरान वाहन जांच के समय गुप्त सूचना मिली कि बरकुरवा गांव में अजय राय के घर भारी मात्रा में स्प्रिट एवं देशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अजय राय एवं उसकी पत्नी भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से महिला तस्कर रूपांती देवी को पकड़ लिया ग...