एटा, फरवरी 12 -- गांव भरापुरा में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। 150 तंबाकू के बंडल में आग लग गई। पीड़ित ने रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना अलीगंज के गांव भरापुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को तहरीर देते हुए बताया कि घेर में लगभग तीन वर्षों से तंबाकू के बंडल सुरक्षित रखे थे। जगह को उन्होंने किराये पर लिया हुआ था। आरोप है कि गांव के ही युवक ने रंजिशन उनकी मड़ैया में आग लगा दी। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पूरी तंबाकू की फसल जलकर राख हो गई। बताया कि तंबाकू उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन था। घटना से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 11 लाख की तंबाकू जलकर राख हो गई। थाना अलीगंज पुलिस को तहरीर दी है। थ...