नोएडा, सितम्बर 13 -- नोएडा, संवाददाता। नवरात्र के साथ शहर में दुर्गा पूजा और रामलीला मंचन की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए दुर्गा पूजा समिति और रामलीला मंचन कमेटियां तैयारी में जुटी हैं। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल की ओर से आयोजित रामलीला में 150 फीट लंबा दो मंजिला स्टेज बनाया जा रहा है। इसी के साथ 70 फीट का रावण का पुतला बनाने का कार्य जारी है। समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 22 सितंबर से रामलीला का मंचन शाम सात बजे से आरंभ होगा। यह रात 11 बजे तक चलेगा। इसी के साथ शहर में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए 26 सितंबर को दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सेक्टर-20 हनुमान मंदिर से शुरू होगी। यह विभिन्न सेक्टर में होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि रामलीला कि तैय...