उरई, जनवरी 4 -- कोंच। कड़ाके की ठंड और शीतलहर में आमजन की परेशानी को देख सामाजिक संगठनों और सरकार ने गरीबों की मदद को आगे हाथ बढ़ा दिए हैं।रबा गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रोहन पंथ ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए शासन के द्वारा आए कंबल एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरजंन ने ग्राम रबा, भेड़ व खोहा के जरूरदमन्दों को कंबल बांटे। कंबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। शनिवार को तहसीलदार कार्यालय में आए सरकारी कंबल एमएलसी रमा निरजंन के पति आरपी निरजंन ने ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान नायब तहसीलदार रोहन पंथ भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.