गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर गोरखपुर जं. स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवानों द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की धुन बजाई गई। उनके द्वारा प्रस्तुत गीतों से स्टेशन परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता, लखनऊ मंडल एवं मुख्यालय के रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी, स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा रेल यात्री उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...