बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर को तारों मकड़जाल से मुक्त कराने के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने पहल शुरू की है। नगर के चौक बाजार, घासमंडी व वीर विनय चौराहा पर लगे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की ओर से हटाए जाएंगे। बिजली विभाग इस पर लगभग 15.5 लाख रुपये खर्च करके नगर को तारों के जंजाल से मुक्त कराएगा। चौक बाजार में नगर पालिका की ओर से सुंदर घंटाघर चौराहे के निर्माण को लेकर यह कवायद की जा रही है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने शहर के प्रमुख स्थानों पर बिजली विभाग की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर, बिजली पोल व एवी केबिल को हटाने के लिए विभाग से सम्पर्क किया है। जिससे नगर को आदर्श स्मार्ट सिटी बनाया जा सके। चौक् बाजार में मुख्य चौराहे पर चार विद्युत पोल लगे हुए हैं तथा तारों का मकड़जाल चारों तरफ फैला हुआ है। इसी तरह...