मिर्जापुर, मार्च 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गुरुवार को 15-15 हजार रुपए के तीन इनामी बदमाश को धर दबोचा। राजगढ़ दो व मड़िहान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। गैंगेस्टर एक्ट व धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों के अभियुक्त हैं। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी रितेश श्रीवास्तव व शेरू श्रीवास्तव काफी दिनों से फरार चल रहे थे। फरार अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इनामी बदमाश रितेश व शेरू को राजगढ़ से धर दबोचा। वहीं मड़िहान थाने में अभियुक्त चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मुगलसराय निवासी छविनाथ विश्वकर्मा के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.