हापुड़, मई 2 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने देवीनगर थाना कोतवाली जिला हाथरस निवासी प्रिंस सिंह को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में फरार चल रहा था। इस पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपी पर जिला हापुड़, मेरठ व गौतमबुद्धनगर में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.