टिहरी, मार्च 20 -- एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में 15 हजार का इनामी आरोपी को पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस की मीडिया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वांछित आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में टिहरी पुलिस तत्परता से काम कर रही है। इस क्रम में थाना घनसाली व सीआईयु की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर लगातार अथक प्रयास व तकनीकी सहायता सर्विलांस से चोरी तथा गैंगस्टर के वांछित इनामी राकेश निवासी ग्राम होल्टा थाना घनसाली को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनीपत आ गया था। सोनीपत होटल में नौकरी कर रहा था। आरोपी ने कहा कि मुझे पता था कि पुलिस बार-बार मुझे ढूंढने मेरे घर आ रही है। इसलिए मैं सोनीपत में छिपकर रह रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.