हापुड़, नवम्बर 29 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ जनपद हापुड़, जनपद मथुरा के साथ साथ हरियाणा के विभिन्न थानों में 11 मुकदमें दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम सुलतानपुर रोड पर गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला बेगमसराय जन्नत निशा स्कूल के पास थाना रायसत्ती जनपद संभल निवासी मसूद शेख उर्फ दानिश उर्फ चीटा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने...