फतेहपुर, दिसम्बर 31 -- फतेहपुर। करीब एक सैकड़ा से अधिक गांव के ग्रामीणों को लाभांवित कराए जाने के लिए बिजली विभाग द्वारा नया उपकेंद्र बनवाए जाने की कवायद शुरू की जा चुकी है। सातों धरमपुर में दस एमबीए की क्षमता वाले इस नए उपकेंद्र का निर्माण होने के बाद करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को समस्याओं से राहत मिल सकेगी। सांतो धरमपुर में 33/11 का नया उपकेंद्र बनवाए जाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एसई अनिल कुमार ने बताया कि करीब चार करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले इस उपकेंद्र में पांच-पांच एमबीए की क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। साथ ही असोथर, चुरियानी, किशनपुर आदि का लोड कम कर इससे संचालित करवाया जाएगा। बताया कि इस उपकेंद्र की ट्रांसमिशन केंद्र से दूरी भी कम रहेगी। जिससे इस उपकेंद्र पर अ...