गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर मुख्य संवाददाता। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में गोरखपुर नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में गोरखपुर नगर निगम ने पेयजल एवं सीवर व्यवस्था की सघन निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर जलकल विभाग ने विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत महानगर में 15 विभिन्न स्थानों पर ओटी (आर्थोटोलिडाइन) टेस्ट के माध्यम से पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही विरासत गलियारा और ग्रीन सिटी में सड़क चौड़ीकरण और अन्य स्थान पर क्षतिग्रस्त पाइप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.